उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेज शुरू होंगी। सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।वहीं स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए 23 अगस्त से फिजिकल क्लासेज के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन के बाद स्कूलों में शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
कक्षा 6 से 8वीं 23 अगस्त से और कक्षा 1 से 5 वीं कक्षा के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की सिफारिशों के अनुसार माध्यमिक, उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार से शिक्षा शुरू हो रही है।
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की सिफारिशों के अनुसार माध्यमिक, उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार से शिक्षा शुरू हो रही है।हर जगह कक्षाएं 2 पालियों में चलेंगी। इसके अलावा स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले सरकार ने 16 अगस्त से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया था। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।