एनसीआर लाइव:जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले प्रभावित किसान परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का दायित्व है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपरोक्त शब्द जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को अपने रबूपुरा स्थित कैंप ऑफिस पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) तथा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में कहे।मीटिंग में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि *”जिन किसानों ने अपनी पुश्तैनी जमीनें देकर इस हवाई अड्डे को साकार करने में योगदान दिया है, उनके परिवारों को रोजगार प्रदान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि *”पात्र परिवारों के बच्चों को समयबद्ध प्रक्रिया के तहत शीघ्र नौकरी सुनिश्चित कराई जाए।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”जेवर का विकास किसानों के सम्मान के साथ ही संभव है। प्रभावित परिवारों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों का विश्वास ही जेवर के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है, और उस विश्वास को हर हाल में कायम रखा जाएगा।”*
इस मीटिंग में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह जी के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, शैलेंद्र भाटिया, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी यमुना प्राधिकरण एचपी सिंह और अभिषेक शाही,जेवर के उत्तराधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आशुतोष कुमार,एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, कोतवाली प्रभारी जेवर संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।