NCR Live News

Latest News updates

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन में।अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया गहन सर्च अभियान।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

गौतम बुद्ध नगर आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी

गौतमबुद्धनगर द्वारा गठित टीम के सदस्य गौरव चन्द आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, रवि जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 के द्वारा गौतमबुद्ध नगर एवं दिल्ली बार्डर पर कोंडली में रोड चेकिंग एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 राहुल कुमार सिंह तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बील अकबरपुर दादरी कट टोल प्लाजा पर रोड़ चेकिंग की गयी। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 बलराम सिंह एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 संजय गौतम द्वारा सिरसा टोल प्लाजा पर रोड़ चेकिंग की गयी। दविश एवं चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की अवैध मदिरा बरामद नही हुआ। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

About Author