NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में स्ट्रीट लाइट व पानी का इंतजाम करने के दिए निर्देश।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित साइट ऑफिस में जनसुनवाई की। इसमें पहुंचे सेक्टर-2 के निवासियों ने सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगवाने और पानी की आपूर्ति कराने की मांग की, जिस पर एसीईओ दीपचंद्र ने संबंधित विभाग से इस मांग पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए। सेक्टर 3 के निवासियों ने मच्छरों का प्रकोप अधिक होने की शिकायत की। निवासियों ने सेक्टर में सफाई कराने और फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की। एसीईओ दीपचंद्र ने स्वास्थ्य विभाग को सेक्टर में सफाई कराने, फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सभी सेक्टरों व गांवों में तय शेड्यूल के हिसाब से नियमित फॉगिंग कराने को कहा। सेक्टर दो के निवासियों ने सड़क को रिपेयर कराने की मांग की, जिस पर महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने निवासियों को बताया कि रोड जल्द रिपेयर कराने की योजना है। जनसुनवाई के दौरान जीएम प्लानिंग मीना भार्गव, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एजीएम केके यादव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Author