गौतमबुद्धनगर 31 जनवरी, 2022आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल.वाई. के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुये अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त एवं आबकारी निरीक्षकों की गठित संयुक्त टीमों द्वारा विगत दिवस जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में कुल 20 देशी शराब, 7 विदेशी मदिरा, 5 बियर की दुकानों व 4 मॉडल शॉप का निरीक्षण एवं देशी, विदेशी व बियर की दुकानो व मॉडल शॉप मे संचित स्टाक का गहनता से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण मे किसी भी दुकान से कोई अवैध शराब की बरामदगी नही हुई। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 द्वारा सलारपुर में दविश देकर 7 ब.ली. अवैध देशी शराब व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 द्वारा दादरी में दविश देकर 10 ब.ली. अवैध देशी शराब बरामद की गयी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।