फर्रुखाबाद जिले में कंपाउंडर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने ससुरालीजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला भीकमपुरा दाऊद खां निवासी राम वाल्मीकि एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था।
कई बार बुलाने पर भी उसकी पत्नी घर नहीं आई। भाई रामलखन ने बताया कि 20 जुलाई को पत्नी को बुलाने गया तो ससुराल वालों ने उसे पीट दिया था। तभी से वह दिमागी संतुलन खो बैठा था। मकान के एक कमरे में शुक्रवार रात किसी समय प्लास्टिक की रस्सी से छत के कुंडे के सहारे फंदा बनाकर राम ने फांसी लगा ली।
शनिवार सुबह पांच बजे भाई रोहित जागा तो राम का शव लटकता देख दंग रह गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने ससुरालवालों पर एक लाख रुपये की मांग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।