फर्रुखाबाद: परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के लिए गठित जिला व ब्लाक स्तरीय कमेटी को एक से 23 जुलाई के निरीक्षण में 65 शिक्षक अनुपस्थित मिले। अधिकारियों की निरीक्षण आख्या पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शनिवार को 65 लोगों का अनुपस्थित वाले दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिला व ब्लाक स्तरीय समिति में शामिल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारियों समेत अन्य अफसरों ने परिषदीय विद्यालयों का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से आनलाइन औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 31 शिक्षकों, 24 शिक्षामित्रों व 10 अनुदेशकों का उल्लेख प्रेरणा पोर्टल पर करते हुए जांच आख्या बीएसए को भेज दी गई। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि शिक्षकों व शिक्षामित्रों समेत 65 लोगों के अनुपस्थित दिन के वेतन पर रोक लगाई गई है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।