उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीसी) प्री परीक्षा-2022 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 5964 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस परीक्षा के माध्यम से 384 पदों को भरा जाएगा।पीसीएस प्री की परीक्षा 12 जून को कराई गई थी। प्री परीक्षा के लिए 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 329310 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।यूपी लोकसेवा आयोग ने दो महीने से भी कम समय में प्री का परिणाम जारी कर दिया गया है। जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। इसके अलावा यह भी उल्लेखनीय है कि पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा का नतीजा जारी होने के बाद यूपीपीएससी में इंटरव्यू भी हो रहा है। पिछले कई दिनों से इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है। इसी बीच अब पीसीएस 2022 की प्री परीक्षा का भी नतीजा घोषित कर दिया गया है जिसका हजारों अभ्यर्थी कई दिन से इंतजार कर रहे थे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।