ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-10 के आठ उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए शीघ्र ही जमीन मिल जाएगी। इन भूखंडों पर अवैध कब्जे को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को हटा दिया है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल -7 ने करीब 21 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसकी कीमत करीब 65 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि इकोटेक -10 में 8 औद्योगिक भूखंडों पर अवैध कब्जा हो रखा था। कालोनाइजर अवैध कालोनी व ईट भट्टे द्वारा अवैध अतिक्रमण के कारण ये उद्यमी उद्योग नहीं लगा पा रहे थे।
प्राधिकरण के वर्क सर्किल सात के वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम के नेतृत्व में बुधवार को प्रबंधक प्रभात शंकर व अमित कुमार सहायक प्रबंधक सहित पूरी टीम ने प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को ढहा दिया। आठ बुल्डोजर व पॉकलेन मशीन से करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में 21 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई। इसकी कीमत करीब 65.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। सलिल यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटने से आवंटियों को प्लॉटों पर शीघ्र पजेशन मिल सकेगा। वे अपनी औद्योगिक इकाई लगा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी रहेगा।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।