ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एवम डी एम आई सी आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की समीक्षा की। रितु माहेश्वरी ने दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रेजेंटेशन को देखा। दोनों परियोजनाओं की डीपीआर एवम बिड डॉक्यूमेंट में कुछ संशोधन के सुझाव दिए।

इन सुझाव पर अमल करते हुए दोनों परियोजनाओं की डीपीआर एवम बिड डॉक्यूमेंट शीघ्र फाइनल कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें, कि मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना के अंतर्गत रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। बोड़ाकी के पास ही ग्रेटर नोएडा रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां से पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। ट्रांसपोर्ट हब में ही अंतर्राज्यीय बस अड्डा भी बनेगा। मौजूदा नोएडा-ग्रेनो मेट्रो रूट का विस्तार भी मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक होना है। ट्रांसपोर्ट हब से लोकल बसें भी चलाई जाएंगी, जबकि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब में वेयर हाउस, ऑफिस, होटल-रेस्टोरेंट आदि बनाए जाएंगे। बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा के एसीईओ प्रेरणा शर्मा एवम आनंद वर्धन, महाप्रबंधक परियोजना सलिल यादव, उप महाप्रबंधक वित्त मोनिका चतुर्वेदी तथा आईआईटीजीएनएल के निदेशक अभिषेक चौधरी, कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।