मुम्बई/नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रिं. एल.एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट डेवलपमेन्ट एण्ड रिसर्च,लखमसी नापू रोड माटुंगा सेन्ट्रल ईस्ट मुम्बई में परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के उद्यमी शामिल हुए, जिसमें आरएसएस के प्रमुख मोहन भागत ने उद्यमियों को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम(टीपीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज औस्तवालभी शामिल हुए।

पंकज को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन राव भागवत से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के 2000 से अधिक सीए के द्वारा तैयार की गयी प्री बजट मेमोरंडम की कॉपी, जिसे कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलकर केन्द्रीय बजट के लिए सुझाव दिए थे उसकी प्रति भागवत जी को सौंपी। इस दौरान मोहन भागवत ने उद्यमियों से चर्चा करते हुए आचार्य महाश्रमण जी और आचार्य महाप्रज्ञ के बारे में जानकारी दी और आध्यात्मिक मुद्दे पर चर्चा की।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।