लखनऊ : 19 जनवरी, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान सिकरौल शेल्टर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जरूरतमन्दों को भोजन एवं कम्बल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने शेल्टर हाउस में रह रहे लोगों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शेल्टर हाउस में आश्रय लिए लोगों ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं पर सन्तोष जताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर हाउस में शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। ठण्ड को देखते हुए कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में न सोने पाए। ऐसे सभी लोगों के शेल्टर हाउस में सोने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर तथा श्री काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।