ग्रेटर नोएडा। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ के रूप में बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे हापुड़ की डीएम रह चुकी हैं। वहीं, अब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ रहीं प्रेरणा शर्मा भी रिलीव हो गई हैं। उनका स्थानांतरण हापुड़ में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। चार्ज संभालने के बाद एसीईओ मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। मेधा रूपम राष्ट्रीय स्तर के राइफल शूटर और राज्य स्तर की तैराक भी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक किया है।वहीं, ओएसडी के पद पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात हुए पीसीएस अधिकारी हिमांशु वर्मा और विशु राजा ने भी बृहस्पतिवार को ज्वाइन कर लिया है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।