ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर खुद के आशियाने में त्यौहार मनाने का फ्लैट खरीदारों का सपना तेजी से पूरा हो रहा है। विगत 26 जुलाई से अब तक 3016 से अधिक खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इससे निबंधन विभाग को लगभग 86.81 करोड़ रुपये की आमदनी भी हुई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिवाली तक 6000 फ्लैट की रजिस्ट्री कराकर खरीदारों को पजेशन दिलाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, नवरात्रि के चलते फ्लैट खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण परिसर में ही विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदार फायदा भी उठा रहे हैं। बुधवार को शिविर में 150 से अधिक फ्लैटों की खरीदारों के नाम रजिस्ट्री हुई है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि फ्लैट खरीदारों का हक दिलाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव कोशिश जारी रहेगी। खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण भी शिविर का आयोजन लगातार करता रहेगा।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।