राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित जननी सुरक्षा योजना के तहत जनपद गौतम बुद्ध नगर को 6 और नई एम्बुलेंस 102 शासन से उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका आज जिला अस्पताल नोएडा में डीएम मनीष कुमार ने विधिवत रूप से उद्घाटन करते हुए जनपद में अपनी सेवाएं देने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि आज जिन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनकी माता को जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेनू अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा तथा जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सा गण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।