नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 05.06.2024 को थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अमित राजपूत पुत्र अशोक कुमार को दौराला टोल प्लाजा, जनपद मेरठ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा जनता के लोगो के साथ प्लाट बेचने के नाम पर फर्जी व्यक्ति व दस्तावेज तैयार कर करोड़ो रुपये की ठगी की गयी है जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा 5,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त का विवरणःअमित राजपूत पुत्र अशोक कुमार निवासी कृष्णानगर बागू थाना क्रांसिंग रिपब्लिक, जनपद गाजियाबाद वर्तमान पता सोम मनोरथ सोसायटी थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद उम्र 34 वर्ष।अभियोग का विवरणः
मु0अ0सं0 50/2024 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का 1 RRU,चोरी की 1 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद।