ग्रेटर नोएडा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विगत दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि (अत्यधिक वर्षा) के कारण ग्रामों में जल भराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का जायजा लिया। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम रन्हेरा और बंकापुर में पहुंचे।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ उपजिलाधिकारी जेवर अभय प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार तथा मांट ब्रांच गंगा नहर खुर्जा जनपद बुलंदशहर के अधिशासी अभियंता मोर मुकुट एवं स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मार्ट ब्रांच गंगा नहर जनपद बुलंदशहर के अधिशासी अभियंता से तल्ख लहजे में कहा कि *”बरसात से पूर्व ही आपको सभी नालों और माइनरों की साफ सफाई करा लेनी चाहिए थी, जो अपने समय रहते नहीं की, यह आपकी घोर लापरवाही है और आपकी इस लापरवाही की वजह से, आज ग्रामों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।”* सिंचाई विभाग द्वारा की गई इस लापरवाही के लिए शासन से वार्ता कर, शीघ्र कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि *”ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अविलंब जल निकासी के पर्याप्त संसाधन जुटाते हुए, युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।”* जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से आगे कहा कि *”जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पुरानी है, इन क्षेत्रों में भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किए जाएं।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।