ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। करीब 200 प्राधिकरणकर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट आदि की निशुल्क जांच की गई। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी और श्रीलक्ष्मी वीएस ने जांच शिविर का मुआयना किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में प्राधिकरण कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सीईओ का कहना है कि इस तरह के प्रयास आगे भी किए जाएंगे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।