ग्रेटर नोएडा। दक्षिण कोरिया के एक 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया। कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के इस प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बैठक की।

दोनों अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत में हाउसिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया में आबादी का अनुपात घटने की वजह से हाउसिंग सेक्टर की मांग भी घट रही है। इसलिए दक्षिण कोरिया के रियल एस्टेट कारोबारी भारत में रियल एस्टेट कारोबारियों के साथ साझीदार बनना चाह रहे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन और क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कराने की बात कही है। कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुंग वॉन जु ने कहा कि वे भारत में न सिर्फ रियल एस्टेट में साझीदार बनना चाह रहे हैं बल्कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को भी नये आयाम देकर ऊंचाइयों पर लेकर जाना चाह रहे हैं।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।