जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला,धनौरी में लगभग 5 करोड़ की लागत से होगा गौशाला का निर्माण।
निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”वि04 वर्ष पहले ग्राम भट्टा, पारसौल, मुतैना, सक्का, उस्मानपुर, मिर्जापुर, आछेपुर, चांदपुर आदि दर्जनों ग्रामों के किसानों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के समक्ष उठाई थी यह मांगअब दर्जनों ग्रामों में आवारा और निराश्रित गौवंशों की समस्या से ग्रामीणों को शीघ्र ही निजात मिलने जा रही हैं। ग्राम धनौरी में 05 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसका अगले सप्ताह टेंडर जारी होगा।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “ग्राम धनौरी में गौशाला की स्थापना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में न सिर्फ आवारा और निराश्रित गौवंश की समस्या में कमी आएगी बल्कि गौवंश का बेहतर सरंक्षण होगा तथा गौशाला बनने से आम जनमानस को छुट्टा गौवंशों की समस्या से भी राहत मिलेगी।”
इस गौशाला में पेयजल हेतु बेहतर सुविधा होगी। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त हरा चारा, चोकर, पेयजल की सुविधा के साथ साथ 6 शेड बनाए जाएंगे। शीघ्र ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण टेंडर करने जा रही है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।