ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही एक सॉफ्टवेयर की मदद से विकास अपनी परियोजनाओं पर नजर रखेगा। इससे परियोजनाओं को और बेहतर ढंग से तथा तय समय में पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही परियोजनाओं को पूरा करने में जानबूझकर देनी करने वालों अफसरों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय हो सकेगी
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने की। इस बैठक में परियोजना प्रबंधन एवं निगरानी से संबंधित एक आधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतिकरण निटकॉन (NITCON) कंपनी द्वारा किया गया। यह सॉफ्टवेयर प्राधिकरण की वर्तमान परियोजनाओं, लंबित फाइलों तथा विलंबित कार्यों की प्रभावी निगरानी में सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से यह स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सकेगा कि कौन-कौन से कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण नहीं हो पाए हैं, जिससे समयबद्ध कार्रवाई कर कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जा सकेगा। सॉफ्टवेयर यह भी सुनिश्चित करेगा कि कार्य निष्पादन निविदा की शर्तों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित परियोजनाओं की अपडेट फोटो अपलोड की जा सकेंगी, जिससे कार्य की प्रगति का वास्तविक समय में आकलन संभव हो सकेगा। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सलाहकार पीपी सिंह, कंसल्टेंट कंपनी केपीएमजी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।