बुलन्दशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 23/24-07.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 04 शातिर चोरो को मेरठ बस अड्डे के सामने ठेके के पास से चोरी किये आभूषणों को बेचकर प्राप्त किये गये 1,40,100/- रूपये, अवैध असलहा कारतूस व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 676/25 धारा 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर तथा मुअसं- 629/25 मे धारा 317(2) की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- राकेश वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी स्याना अड्डा चौराहा निकट मनसादेवी मन्दिर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
2- सत्यम वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी आवास विकास द्वितीय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
हाल पता- चामुण्डा मन्दिर के पास अनूपशहर अड्डा जनपद बुलन्दशहर।
3- शिवम वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी आवास विकास द्वितीय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
हाल पता- चामुण्डा मन्दिर के पास अनूपशहर अड्डा जनपद बुलन्दशहर।
4- अमित वर्मा पुत्र दीपक वर्मा निवासी सुनारों वाली गली शिव मन्दिर के पास डिप्टीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी का विवरण-
1- 1,40,100/- रूपये (चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त)
2- 02 तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस
3- 01 अवैध चाकू
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07.07.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला सूर्या नगर द्वितीय मे एक बन्द मकान का ताला तोडकर आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी थी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।