उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने के मामले में फतेहपुर में तैनात एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नियम विरुद्ध तरीके से दाखिल खारिज में गड़बड़ी,स्थलीय निरीक्षण न करने और शासकीय जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन न करने के चलते की गई है।प्रमुख सचिव कार्मिक एम. देवराज ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इसके लिए लखनऊ मंडल के आयुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है।प्रकरण मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव का है। निलबंन की अवधि में अर्चना अग्निहोत्री राजस्व परिषद लखनऊ कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगी। इस अवधि में उन्हें आधा वेतन मिलेगा। लेकिन, जीवन निर्वाह भत्ते के साथ कोई मंहगाई भत्ता नहीं मिलेगा।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।