जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
लगातार हो रही वर्षा और हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से ज़ेवर के खादर क्षेत्र में कई हज़ार बीघा फ़सल जलमग्न हो गई है तथा बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है जिसको देखते हुए आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों और वहां उपस्थित क्षेत्र के लोगों से जानकारी ली ।

इस मौके कर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”शाम तक और अधिक पानी बढ़ने की संभावना है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रशासन मुस्तैद है और मैं स्वयं भी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हूं।”
इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों के किसानों से मिलकर उनका हाल जाना। प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम झुप्पा ,कानी गढ़ी गोविंदगढ़ सम सम नगर पूर्ण नगर और कर्रोलआदि ग्रामों का दौरा किया गया।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।