बुलन्दशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19-08-2025 को रायगढ़ क्राइम ब्रान्च महाराष्ट्र व थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर मौहल्ला बकरकसाब कस्बा से 1 अन्तर्राज्यीय शातिर वांछित लुटेरा/चोर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुअसं- 500/17 धारा 380,457,411 भादवि व मुअसं- 873/22 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट व मुअसं- 411/16 धारा 307 भादवि मे माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये गये थे तथा अभियुक्त थाना पाली जनपद रायगढ महाराष्ट्र पर पंजीकृत मुअसं- 74/25 धारा 305,331(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था तथा इस मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त की निशांदेही से चोरी किये गये आभूषण व चोरी के उपकरण बरामद किये गये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. शाहनवाज पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला बकरकसाब कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।