एनसीआर लाइव : ग्रेटर नोएडा। ग्राम सूरजपुर के 15 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंड बृहस्पतिवार को मिल गए हैं। दादरी से विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र सौंपा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सूरजपुर के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन पत्र दिया गया। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने प्राधिकरण की तरफ से किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों के नाम इन भूखंडों का शीघ्र ही लीज प्लान बनवाकर चेकलिस्ट जारी करने और लीज डीड कराए जाने की बात कही है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।