एनसीआर लाइव,,लखनऊ, 3 अप्रैल उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी में करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से किया जाएगा। अभियान के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रथम चरण चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। जनपद, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से नामांकन बढ़ाने, बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें और बैग वितरित करने तथा जन जागरूकता फैलाने पर जोर रहेगा।
*भव्य आयोजन और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी*
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के साथ ही सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है।
*नामांकन और वितरण कार्यक्रम पर विशेष जोर*
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहाकि अभियान के दौरान बच्चों के नामांकन के साथ ही उन्हें नई पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन जागरूकता रैलियां और जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी आयोजित होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचे।



More Stories
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।