गाजियाबाद संवाददाता
आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। आप की उप्र इकाई की उपाध्यक्ष डॉ. छवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूपी में कोरोना वायरस की जांच और चिकित्सा उपकरण की खरीदारी में कथित तौर पर घोटाला हो रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आप के प्रवक्ता शरदेंदु शर्मा ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच न होने पर सरकार द्वारा गठित एसआईटी हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में जांच करे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सत्ता में आई थी, मगर आज खुद बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह शर्मनाक है। इस मौके पर विभा सिंह, गुलरेज खान, रणवीर यादव, पीके जैन, सुरेंद्र जैन, अजीत शर्मा, मुकेश यादव व डॉ. ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।