सूरजपुर- 26 जनवरी को लाल किले पर हुई निंदनीय घटना एवं तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय मौन व्रत पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय व प्रदेश संरक्षक संजय भैया बैठे।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर व जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 2 महीने से अहिंसा के रास्ते पर किसानों का आंदोलन दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर सिंधु बॉर्डर टिकरी बॉर्डर एवं चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा था। लेकिन 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किले पर कुछ असामाजिक तत्वों में घिनौनी हरकत कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।
आलोक नागर ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में एवं 26 जनवरी को हुई असामाजिक तत्वों के द्वारा घटना से आहत होकर अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रदेश संरक्षक संजय भैया एक दिवसीय मौन व्रत पर जिला मुख्यालय सूरजपुर के प्रांगण में बैठे। आलोक नागर ने कहा कि जब तक सरकार इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस नही लेगी तब तक करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,प्रेम प्रधान , राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, अरुण नागर, सरवन नागर, कृष्ण नागर, कुलबीर भाटी, त्रिलोक नागर,जिंतेंद्र भाटी, सचिन कसाना, मोहित प्रधान , धीरज खटाना, कपिल कसाना,संदीप फौजी, पप्पी नागर, रोहित भाटी, सुबोध नागर, नितिन तंवर, तांबे कसाना आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।