उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है।
उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट व सर्विलांस टीमें भी काम कर रही हैं। गंभीर किशोरी के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे के लिए अहम हैं। दोनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा हालांकि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत हो रहा है। बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद देर रात पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक काजल व उसकी भतीजी कोमल के परिजनों से वार्ता की। काजल के पिता सूरजपाल ने एक युवक का नाम लेकर कह दिया कि ‘तुम्हें यह नहीं करना चाहिए था’ यह शब्द सुनते ही आईजी उन्हें किनारे ले गईं और उससे बिंदुवार घटना की जानकारी ली।बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद देर रात पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक काजल व उसकी भतीजी कोमल के परिजनों से वार्ता की। काजल के पिता सूरजपाल ने एक युवक का नाम लेकर कह दिया कि ‘तुम्हें यह नहीं करना चाहिए था’ यह शब्द सुनते ही आईजी उन्हें किनारे ले गईं और उससे बिंदुवार घटना की जानकारी ली।चर्चा है कि पिता का इशारा घर के ही किसी अपने की ओर था। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए आईजी ने उससे काफी देर तक बात की। तीनों किशोरियों में एक के भाई से भी आईजी ने एक घंटे वार्ता की। इस दौरान कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।