Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा सेक्टर जू 2 में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति बंगाली बाबू उपाध्याय और श्रीमती कमला देवी उपाध्याय सेवा निवृत हो चुके है, जीवनशैली बेहद ही साधारण और सरल है, लेकिन पति पत्नी दोनों ही राम भक्त है, जब श्री राम मंदिर, अयोध्या निर्माण के धन संचय के लिए भक्तो की टोली उनके निवास पास पहुंची तो, उन्होंने भी अपनी ओर से योगदान देने की इच्छा जाहिर की। लोग उनसे मिले और योगदान देने का आग्रह किया, उन्होंने योगदान के तौर पर Rs 1,11,111/- (एक लाख, ग्यारह हजार, एकसौ, ग्यारह रुपए) का चेक सहयोगी उमेश, सर्वेश ठाकुर और मनोज की उपस्थित में सुपुर्द किया। इस बात की भी बेहद खुशी है कि उनके जैसे राम भक्त हमारे साथ है, जो कि अपने जीवन भर की अर्जित राशि से इतना बड़ा योगदान प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया है, वो भी इस उम्र के उस पड़ाव में जब ज्यादातर लोग अपने भविष्य के लिए पैसा जोड़ कर रखते है।
उनका राम नाम के लिए यह समर्पण और भक्ति भाव देख कर मन को अपार खुशी हुई और हमे भी ये प्रेरणा देती है कि जब भी हमें कोई धार्मिक या सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो तो हमे अपना योगदान अवश्य देना चाहिए ।।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।