जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर एवं पुलिस आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर आलोक सिंह के द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों के क्रम में आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 26 फरवरी,2021 को थाना -कासना में पी.सी.दीक्षित, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-6 तथा विवेक त्रिवेदी , प्रभारी निरीक्षक, थाना-कासना की उपस्थिति में चौकीदारो की एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में अवैध शराब की बिक्री/परिवहन/तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही इसकी रोकथाम के लिए एक प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने लिए आबकारी विभाग और पुलिस के साथ चौकीदारों से बातचीत की गई।सभी चौकीदारो के मोबाइल नम्बर व आबकारी के मोबाइल नम्बरों का आदान-प्रदान किया गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन को लेकर आगे भी निरंतर स्तर पर लगातार इस प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।