गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने रंगो के त्योहार होली के अवसर पर सभी जनपद वासियों को बधाई देते हुए उनकी खुशहाली एवं स्वस्थ बने रहने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली का पर्व हम सभी को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। अतः सभी जनपद वासी आपसी सद्भाव के साथ होली का पर्व मनाएं। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि वर्तमान में कोरोना का संकट अभी टला नहीं है और निरंतर स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अतः सभी जनपद वासियों का नैतिक दायित्व है कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए होली का पर्व आपसी सद्भाव के साथ मनाएं ताकि सभी जनपद वासी कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें एवं स्वस्थ रहें। पुलिस कमिश्नर ने पुनः सभी जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।