उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 मार्च से लापता हुए अधिवक्ता के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता की हत्या दो सगे भाइयों ने की थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।लखनऊ के कैसरबाग इलाके के रहने वाले अधिवक्ता नितिन तिवारी अचानक गायब हो गए थे। जब वे घर वापस नहीं आए, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी।
उधर उन्नाव जिले में मौरावां पुलिस को 28 मार्च को अधिवक्ता नितिन तिवारी का शव मिला।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया था। वहीं शव मिलने के बाद लखनऊ और उन्नाव पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि अधिवक्ता की प्रताड़ना से तंग आकर दोनों भाइयों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।आरोपी भाइयों ने बताया कि अधिवक्ता को धोखे से उन्नाव ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई।इसके बाद अधिवक्ता की लाश को फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में दोनों भाइयों ने वकील की हत्या की है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।