फर्रुखाबाद(एमआर) के मकान के दो कमरों के ताले तोड़कर चोर तीन लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। एमआर परिवार के साथ होली मनाने गांव गए थे। मकान मालिक ने ताले टूटे देखे तो उन्हें सूचना दी। जानकारी पर पहुंचा परिवार घर की हालत देखकर बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जैतपुर निवासी दीपक कुमार एमआर हैं। वह फतेहगढ़ कोतवाली के न्यू कालोनी नेकपुर कालोनी निवासी प्रवीण यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। वह 27 मार्च को पत्नी व बच्चों के साथ होली मनाने गांव जैतपुर गए थे। मकान के दोनों कमरों में ताले पड़े थे। घर में किसी के न होने की भनक पर चोर कमरे के ताले तोड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर एक जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायलें, नाक की बाली, एक मंगलसूत्र व 40 हजार की नगदी पार कर दी और भाग गए। मंगलवार शाम मकान मालिक प्रवीण यादव ने दोनों कमरे के ताले टूटे देखे तो दीपक को जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही दीपक पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। चोरी की सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर मौके पर पहुंचे। प्रवीण के मकान में दो शिक्षिकाएं भी किराए पर रहतीं हैं लेकिन चोर उनके कमरों के ताले नहीं तोड़ सके। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। दीपक के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।