उत्तर प्रदेश में आज से यानी 1अप्रैल से बीयर सस्ती होने वाली है। केन और बोतल दोनों के दाम घट जाएंगे। बीयर के दामों में प्रति केन या बोतल करीब 20 रूपये की कमी आएगी। प्रदेश में आगामी पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ नया आबकारी सत्र भी शुरू होगा। इस नए आबकारी सत्र में राज्य में बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब के नए दाम भी लागू होंगे।

यूपी के आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली अप्रैल से प्रदेश में बीयर सस्ती हो जाएगी जबकि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि बीयर का एक केन या बोतल इस वक्त औसतन 130 रूपये की है जो कि पहली अप्रैल से 110 रूपये की हो जाएगी। इस तरह से बीयर के दामों में प्रति केन या बोतल करीब 20 रूपये की कमी आएगी। मौर्य के अनुसार देसी शराब का 200 मिलीलीटर का 42 डिग्री तीव्रता वाला पउवा 80 रूपये के बजाए 85 रूपये में मिलेगा। जबकि अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्राण्ड के क्वाटर में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।
उन्होंने बताया कि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में पहली अप्रैल से होने वाली इस बढ़ोत्तरी के पीछे लाइसेंस फीस में साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि मुख्य कारण है। हालांकि बीयर की एक्साईज ड्यूटी व लाइसेंस शुल्क में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नहीं हुई मगर राज्य में बीयर की खपत बढ़ाने के लिए इसके दाम कम किए जा रहे हैं।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।