लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस अंसारी को लेकर निकल गई। करीब दो बजे यूपी पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर रोपड़ जेल के गेट नंबर 2 से बाहर निकली। मुख्तार अंसारी एंबुलेंस में बैठा है और उसके आसपास वज्र समेत पुलिस की 10 गाड़ियां चल रही थी , जिसमें 150 पुलिसकर्मी सवार हैं।
शाम छह बजे के करीब पुलिस का काफिला मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया है। हरियाणा के सोनीपत से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते यूपी के बागपत में एंट्री हुई है। इस दौरान यूपी के बॉर्डर पर पहले से ही काफी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का काफिला तेज रफ्तार के साथ गाजियाबाद-नोएडा की ओर रवाना हो गया। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का काफिला तेज रफ्तार के साथ गाजियाबाद-नोएडा की ओर रवाना हो गया। इस दौरान मुख्तार की एंबुलेंस की खिड़की पर्दों से ढकी हुई थी। पुलिस के वाहन किसी भी प्राइवेट वाहन को मुख्तार की एंबुलेंस के नजदीक नहीं आने दे रहे थे। यूपी के डीजीपी ने आदेश दिया है कि मुख्तार को ले जाने वाली टीम का काफिला जिन-जिन जिलों से होकर गुजरेगा, उन जिलों की पुलिस उसे एस्कोर्ट करेगी।
यूपी में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 52 मुकदमे दर्ज:
यूपी नंबर प्लेट की एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी को पंजाब के मोहाली कोर्ट तक लाए जाने के मामले में भी यूपी के मऊ से पहली गिरफ्तारी भी हो गई है। उत्तर प्रदेश में मुख्तार पर अब तक 52 मुकदमे दर्ज हैं, उसके गैंग के 96 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं और उसकी 192 करोड़ की ज्यादा की संपत्तियों को जब्त करने और गिराने की कार्रवाई भी हुई है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।