उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह नाला मछरट्टा में सपा पूर्व विधायक विजय सिंह के घर से करीब सौ मीटर दूर एक बिजली के पोल के पास लगे कूड़े के ढेर में धमाका होने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद नगर पालिका कर्मचारी कूड़ा भर रहा था। जिससे वो भी धमाके की चपेट में आ गया। सफाई कर्मचारी विकास, नितिन व ट्रैक्टर चालक आमिर घायल हो गया। धमाका होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घयलों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों से पूछताछ के बाद बैरंग वापस हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि धमाका काफी तेज था। करीब एक घंटे बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी इसी मोहल्ले में इसी तरह सुबह धमाका हुआ था। उसमें भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।