NCR Live News

Latest News updates

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने मारी कई वाहनों को टक्कर, 5 लोगों की मौत।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। अभी कुछ और शवों के मिलने की आशंका है। बाजपेई ने बताया कि घटना कैसे हुई और रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की अप एवं डाउन लाइन पर यातायात बाधित है। इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं।

About Author