मोहम्मदाबाद। डॉक्टर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गए। डॉक्टर परिवार समेत कानपुर गए थे। मंगलवार को वापस आने पर उनको चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की सीएचसी में बने सरकारी आवास में डॉ. जितेंद्र परिवार समेत रहते हैं। वह 26 अप्रैल को जरूरी काम से परिवार समेत कानपुर गए थे। आवास में ताला पड़ा था। सोमवार रात चोरों ने डॉक्टर के आवास का ताला तोड़ दिया। घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोर लॉकर से तीन सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। मंगलवार को डॉक्टर जितेंद्र परिवार समेत घर वापस पहुंचे और मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला था। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। डॉक्टर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।