NCR Live News

Latest News updates

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, बसपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन, अयोध्या से होगा आगाज।

सूबे में एक बार फिर से मायावती ब्राह्मणों को साधने में जुट गई हैं। मायावती एक बार फिर ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करने जा रही हैं जिसकी जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई है।
लखनऊ. सूबे में एक बार फिर से मायावती ब्राह्मणों को साधने में जुट गई हैं। मायावती एक बार फिर ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करने जा रही हैं जिसकी जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई है।
बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई से अयोध्या से शुरू होगा। 23 जुलाई को सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या में मंदिर दर्शन से ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू करेंगे। पहले चरण में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लगातार छह जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन होंगे।
सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिलेवार यह सम्मेलन किए जाएंगे।
अयोध्या से मंदिर दर्शन के बाद से सम्मेलन शुरू करना ये दर्शता है कि बसपा की पूरी नजर ब्राह्मण समुदाय को साधना है। चूंकि बसपा सुप्रीमों मायावती जानती हैं कि कहीं न कहीं इस चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठने वाला है। ऐसे में कोई भी दल इसे भुनाने में नहीं चूकेगा।

About Author