वाह री पुलिस! दफनाए गए नवजात के शव को बंदर का बता दिया। नवजात का फोटो देखते ही चौकी इंचार्ज के होश फाख्ता हो गए और दफनाए गए बच्चे के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद में शहर कोतवाली के नखास चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी कृपा शंकर शाक्य का 10 बीघे के खाली मैदान पड़ा है।
प्लाट के एक कोने में बस्ती के लोग कूड़ा डाल देते हैं। यहां एक नवजात बच्चे का शव मिला था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सूअर ने जैसे ही नवजात में मुंह मारा, तो युवक ने उसे छुड़ा दिया। शोर होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने नवजात के शव की फोटो भी ले ली। मौके पर पहुंचे एक सिपाही के कहने पर कुछ युवकों ने प्लाट में गड्ढा खोदकर नवजात के शव को दफन कर दिया। चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी से यह पूछने पर कि बिना पोस्टमार्टम के शव क्यों दफना दिया गया, उन्होंने बताया कि शव बंदर का था।
इसलिए मोहल्ले वालों ने दफना दिया। दोपहर जब चौकी इंचार्ज को नवजात का फोटो दिखाया गया तो वह मौके पर पहुंचे। शव को गड्ढे से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस कार्यशैली खासी चर्चा रही।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।