Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी गोलचक्करों व सेंट्रल वर्ज को चमकाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में टूटे कर्व स्टोन को रिपेयर करने व रंगाई-पुताई आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने शहर के रखरखाव कार्यों की समीक्षा बैठक कर एक माह में प्रोजेक्ट विभाग को सभी गोलचक्करों को रिपेयर, टूटे कर्व स्टोन को रिपेयर करने, रेलिंग को दुरुस्त करने, रंगाई-पुताई करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग ने अभियान शुरू किया है। ग्रेटर नोएडा में 50 से अधिक प्रमुख गोलचक्करों को चमकाने का अभियान शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर अल्फा वन, बीटा वन व टू आदि गोलचक्करों को दुरुस्त कर दिया गया है। इन सभी गोलचक्करों के किनारे लगे जो कर्व स्टोन टूट गये थे, उनको रिपेयर कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उनकी रंगाई-पुताई की जा रही है। सेंट्रल वर्ज भी दुरुस्त किये जा रहे हैं। उन्होेंने एक माह में सभी गोलचक्कर दुरुस्त कर दिए जाने की बात कही है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।