Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मा0 जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में तथा श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.04.2022 को समय 03ः30 बजे से सुश्री नितिका महाजन, पीठासी अधिकारी वर्चुअल कोर्ट, सुश्री हर्षिका रस्तोगी, अपर सिविल जज, जू0डि0 के साथ बैठक का आयोजन विश्राम कक्ष सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालानों से संबंधित वादों को अधिक से अधिक से चिन्हित करने तथा पक्षकारों को सम्मन/नोटिस आदि भिजवाने हेतु निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक संख्या में लंबित ई-चालानों के निस्तारण हेतु अभी से तैयारी किये जाने के संबंध में निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर तथा सुश्री नितिका महाजन, पीठासीन अधिकारी वर्चुअल कोर्ट, सुश्री हर्षिका रस्तोगी, अपर सिविल जज, जू0डि0 उपस्थित हुयेे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।