NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की,परियोजना को पूरा करने में होंगे 882 करोड़ खर्च।जल्द ही कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा।जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। परियोजना पूरा करने के लिए कंपनी चयनित करने के लिए निविदा (बिड डाक्यूमेंट) और अनुबंध पत्र (कंसेशन एग्रीमेंट) तैयार हो गया है।

यमुना प्राधिकरण जल्द ही इसके लिए वैश्विक टेंडर निकालेगा।यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा पॉड टैक्सी से यीडा के सेक्टरों को भी जोड़ेगा। यमुना प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बनवाई है। कंपनी ने 14.6 किलोमीटर की डीपीआर बनाई है। फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के बीच की दूरी 5.5 किलोमीटर है। बाकी दूरी सेक्टरों की है। इस परियोजना को पूरा करने में 882 करोड़ खर्च होंगे। पॉड टैक्सी बिना चालक के दौड़ेगी। डबल कॉरिडोर वाली परियोजना को पूरा करने में एक साल का समय लगेगा। डीपीआर के मुताबिक एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को जोड़ने के साथ ही पॉड टैक्सी यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ेगी। इसमें सेक्टर-21, 28, 29, 32 व सेक्टर-33 शामिल हैं।
यमुना प्राधिकरण ने इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बिड डाक्यूमेंट और कंसेशन एग्रीमेंट बनाने के लिए कहा था। कंपनी ने दोनों कागजात तैयार कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों कागजात प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। परियोजना को पूरा करने के लिए कंपनी की तलाश की जाएगी। यमुना प्राधिकरण जल्द ही ग्लोबल टेंडर निकालेगा ताकि कंपनी का चयन किया जा सके। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

About Author