ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्धनगर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा की कक्षा 12-D द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया।

सभा में विद्यार्थियों ने स्किट (नाटक) के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के सामाजिक सुधारों और समानता के संदेश को दर्शाया, जिसे सभी ने सराहा। इसके साथ ही एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। अंत में क्विज़ के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के प्रेरणादायक संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।



More Stories
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 21 एवं 22 अप्रैल को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026”भव्य आयोजन।
शारदा विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा के नए करियर के अवसरों पर सत्र का आयोजन।
ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन।