Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
हर वर्ष १४ नवम्बर २०२२ को बाल दिवस मनाया जाता है। ग्रेटर नोएडा स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयनका स्कूल में छात्रों ने सोमवार को इस मुख्य त्यौहार को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। अध्यापिकाओं द्वारा छात्रों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जीवन शैली से अवगत करवाया। फिर माइम, हंसी के फव्वारे, पप्पेट शो , मैजिक शो कई तरह के खेल और रंगारंग कार्यक्र्म प्रस्तुत किये गए। छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया और बहुत प्रसन्न हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ रेणू सहगल ने भी बच्चों के इस कार्यक्र्म में भाग लिया और छात्रों को बाल दिवस की बहुत शुभकामनाएँ दी और आर्शीवाद दिया।



More Stories
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 21 एवं 22 अप्रैल को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026”भव्य आयोजन।
शारदा विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा के नए करियर के अवसरों पर सत्र का आयोजन।
जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती ‘पर विशेष असेंबली का आयोजन।