ग्रेटर नोएडा – 30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन,केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का बयान,किंजरपू राम मोहन ने उद्घाटन करने का दिया बयान,शुरुआती दौर में 10 मुख्य शहरों में शुरू होगी उड़ान,घोषणा के बाद यमुना प्राधिकरण में सरगर्मियां बढ़ी,25 अक्टूबर तक उड़ान के लिए तैयार होगा एयरपोर्ट।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एयरलाइंस जेवर हवाई अड्डे से परिचालन करने के लिए उत्साहित हैं और शुरू में कम से कम 10 शहरों के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी। जेवर हवाई अड्डा केवल यात्री उड़ानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कार्गो संचालन पर विशेष ध्यान देने वाला रणनीतिक हवाई अड्डा होगा।
यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश सरकार और निजी निवेशकों के साझेदारी मॉडल (PPP) के तहत विकसित किया गया है। निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक माना जाएगा। इसके चालू होने से न केवल उद्योग जगत को फायदा होगा, बल्कि NCR क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी यातायात और कनेक्टिविटी का अनुभव बेहद आसान और तेज़ होगा।इस तरह, दीपावली के बाद यूपी को एक आधुनिक और रणनीतिक महत्व वाला एयरपोर्ट मिलने वाला है, जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और यात्रियों की सुविधा दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।