NCR Live News

Latest News updates

थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरे के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 25000 रू. का इनामी बदमाश आशु उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र घायल/गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 31/10/2022 को चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 25,000 रूपये का इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 01 अवैध तंमचा .315 बोर मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुऐ है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-अभियुक्तों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18.07.2019 को थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट नम्बर 03 के पास से एक व्यक्ति से वैगनार कार में आकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और उस व्यक्ति से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2200 /- रूपये लूटकर ले गये। अभियुक्त के गैंग के अन्य सदस्य पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया था व तब से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु खुद को छिपाये हुए था। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से थाना बीटा-2 के मु0अ0सं0-649/2019 धारा 392/411 भादवि में वांछित व 25,000/- रूपये का इनामी अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः
आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा।

About Author