NCR Live News

Latest News updates

पुलिस चौकी के निकट से कार में डालकर ले गये बालिका।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

फर्रुखाबाद पुलिस चौकी के निकट सोमवार देर शाम अचानक एक बालिका को कार सबार डालकर ले गये।सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गये। पुलिस जाँच कारी करनें में जुट गयी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी के इर्द-गिर्द काफी बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की दुकानें लगती है| जिन पर बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ भी रहती है| सोमवार शाम को सीओ सिटी नितेश कुमार, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय चौकी के बाहर बैठे थे| उसी दौरान चौकी से आवास विकास की तरफ चंद कदम दूर एक 7-8 वर्ष की एक बालिका लोगों से रूपये मांग रही थी| उसी दौरान एक कार सबार से भी वह भीख में रूपये मांगनें लगी| मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार बालिका को कार सबार कार में डालकर लेकर चले गये।जानकारी होनें पर चौकी पर बैठे सीओ और कोतवाल शतर्क हो गये| पुलिस नें जाँच पड़ताल की।एक बर्फ बेचनें वाले नें पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी कार सफेद रंग की आरजे नम्बर की बतायी जा रही है।

About Author